Funeral Rites vs Buried Difference: भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। वैसे तो हिंदुस्तान में अनेक धर्मों के लोग रहते हैं। मगर यहां दो बड़े धर्मों के लोगों का ही बोलबाला है। पहला हिंदू और दूसरा मुसलमान।
हिंदू और मुस्लिम धर्म एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत हैं। दोनों धर्मों के त्योहारों से लेकर रहन-सहन में जमीन आसमान का अंतर है। जहां हिंदुओं में मरने के बाद शरीर का अंतिम संस्कार किया जाता है, तो वहीं मुस्लिम शव को दफनाने में यकीन रखते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है?
क्यों होता है अंतिम संस्कार?
हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाता है। यह हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक है, जिसे अंत्योष्टि या अग्नि संस्कार कहा जाता है। इसके अनुसार मानव शरीर 5 तत्वों से बना है- आग, पानी, हवा, आकाश और धरती। वहीं आत्मा अमर होती है। ऐसे में शरीर से आत्मा निकलने के बाद इसे पंचतत्वों में विलीन कर दिया जाता है। मान्यता है कि अग्नि देने के बाद शरीर उन्हें पांच तत्वों में फिर से मिल जाता है। शव की जली हुई राख को गंगा नदी में प्रवाहित करने के बाद पंचतत्व शुद्ध रूप से प्रकृति में मिल जाते हैं।